बसंत (Spring)

Submitted by Hindi on Mon, 05/09/2011 - 11:38
चार प्रधान ऋतुओं में से एक जो शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु के मध्य में होती है। इसकी अवधि उत्तरी गोलार्द्ध में बसंत विषुव (21 मार्च) से लेकर ग्रीष्म संक्रांति (21 जून) तक मानी जाती है। दक्षिणी गोलार्द्ध में बसंत ऋतु 23 सितंबर और 22 दिसंबर के मध्य होती है। इस ऋतु में ठंडक काफी कम हो जाती है और गर्मी बढ़ने लगती है जिससे मौसम सुहावना होता है। भारत की छः ऋतुओं में यह सर्वश्रेष्ठ ऋतु मानी जाती है और इसे ऋतुराज (king of seasons) की संज्ञा दी गयी है। यहाँ इसका समय प्रायः मार्च-अप्रैल महीना होता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -