भूमध्यसागरीय प्रदेश (Mediterranean region)

Submitted by Hindi on Tue, 05/10/2011 - 13:09
उत्तरी तथा दक्षिणी दोनों गोलार्द्धों में 300 से 450अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में स्थित प्रदेश। इसके अंतर्गत भूमध्य सागर के तटवर्ती भाग, कैलिफोर्निया का मध्यवर्ती भाग, मध्य चिली, केप प्रांत, न्यूजीलैंड का उत्तरी द्वीप तथा दक्षिण-पश्चिम आस्ट्रेलिया सम्मिलित हैं। इन प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु शुष्क तथा कठोर होती है और शीत ऋतु में वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा प्रायः 50 से 90 सेमी. के मध्य पायी जाती है। यहाँ लम्बी जड़, मोटी एवं चिकनी पत्ती तथा छाल वाले वृक्ष पाये जाते हैं जो शुष्क ग्रीष्म ऋतु में भी जीवित रहने में सक्षम होते हैं। ओक, बालनट, चेस्टनट, साइप्रस, सिडार, पाइन, जैतून, सहतूत आदि इन प्रदेशों के प्रमुख वृक्ष हैं। कहीं-कहीं छोटे-छोटे वृक्षों वाली झाड़ियों के झुंड पाये जाते हैं जिन्हें कैलिफोर्निया में चैपरल (chaparal) और दक्षिणी यूरोप में माकी (maqui) कहते हैं। भूमध्य सागरीय प्रदेश रसदार फलों के लिए विश्वविख्यात हैं जिनमें संतरा, जैतून, नीबू, अंजीर, खूबानी, अंगूर, सेब आदि प्रमुख हैं। इन प्रदेशों की अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रमुख स्थान है और फलों का उत्पादन तथा इन पर आधारित उद्योग यहाँ के मुख्य आर्थिक आधार हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -