चित्रा गोहूँ अद्रा धान

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 10:02
Author
घाघ और भड्डरी

चित्रा गोहूँ अद्रा धान,
न उनके गेरुई न इनके घाम।


भावार्थ- चित्रा नक्षत्र में गेहूँ और आर्द्रा नक्षत्र में धान बोना चाहिए। इन नक्षत्रों में बोने से गेहूँ में न तो गेरुई रोग लगता है और न ही धान को धूप लगती है अर्थात् धान धूप लगने से भी सूखता नहीं है।