चक्र (Cycle)

Submitted by Hindi on Wed, 05/04/2011 - 12:24
घटनाओं की पूर्ण श्रृंखला या समयावधि जिसमें समान घटनाओं की विभिन्न अवस्थाएं क्रमशः या अनुक्रम से आती रहती है। चक्र संकल्पना का प्रयोग प्रायः सभी प्राकृतिक विज्ञानों में होता है। उदाहरणार्थ पृथ्वी पर और वायुमंडल में पाये जाने वाले घटना चक्र जैसे जल चक्र, कार्बन चक्र आदि। भौतिक भूगोल में चक्र संकल्पना का प्रयोग विशेषतः अपरदन चक्र के संदर्भ में किया जाता है। किसी प्राणी या मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक की अवधि जो विभिन्न क्रमिक अवस्थाओं से गुजरती है, जीवन चक्र कहलाती है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -