चूना पत्थर (Lime stone)

Submitted by Hindi on Mon, 01/04/2010 - 14:15
एक अवसादी शैल जिसमें अधिकांश मात्रा (50 प्रतिशत से अधिक) कैल्सियम कार्बोनेट की होती है। चूना पत्थर कई प्रकार के होते हैं और रासायनिक संगठन के अनुसार उनकी सामान्य विशेषताएं होती हैं। चूनेदार शैलों की उत्पत्ति जलाशयों में उन जीवों के अस्थिपंजरों तथा वनस्पतियों के अवशेषों के जमाव से होती हैं जिनमें चूना की प्रधानता पायी जाती है। चूना पत्थर की परतें परती अथवा मोटी दोनों प्रकार की होती हैं। चूने के कण भी महीन अथवा मोटे किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। विशुद्ध चूना पत्थर का रंग श्वेत या हल्का भूरा होता है किन्तु मिश्रित पदार्थों के अनुसार इसके रंग में पर्याप्त भिन्नता मिलती है। इसका संपर्क कार्बन डाई-आक्साइड युक्त जल से होने पर यह जल में घुल जाता है अतः इस पर रासायनिक अपक्षय का प्रभाव तेजी से होता है। चूनापत्थर वाले प्रदेशों में प्रायः भूमिगत अपवाह पाया जाता है। डोलोमाइट (dolomite) चूनापत्थर का ही एक रूप है जिसमें मैग्नेशियम और कैल्सियम दोनों के कार्बोनेट पाये जाते हैं।