दस हल राव आठ हल राना

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 13:15
Author
घाघ और भड्डरी

दस हल राव आठ हल राना।
चार हलों का बड़ा किसाना।।


भावार्थ- जिस किसान के पास दस हल की खेती है वह राव के बराबर है, जिसके पास आठ हल की खेती है वह राना है और जिसके पास चार हल की खेती है वह बड़ा किसान होता है।