गाटलैंड (द्वीप)

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 12:28
गाटलैंड (द्वीप) बाल्टिक सागर में स्थित स्वीडन का 1,224 मील का एक द्वीप (स्थिति : 56 54 से 57 56 उ. अ. तथा 18 6 से 19 7 पू. दे.) इसकी लंबाई 75 मील, चौड़ाई दो मील से 28 मील तक है। इसमें फारो तथा गाटस्का सैंडो नामक द्वीप भी सम्मिलित हैं। इसका धरातल असमान है जिसकी सर्वाधिक ऊँ चाई 272 है।

इसकी शीतोष्ण जलवायु में राई, गेहूँ, जई, चुकंदर, आलू, पटसन और जौ की खेती होती है। जौ की शराब बनाने के लिए वह स्वीडन स्थित कारखानों को भेज दिया जाता है तथा चुकंदर का निर्यात होता है। कृषि के अतिरिक्त यहाँ पशुपालन, चूना पत्थर का समाक्षारीकरण, चीनी तथा सीमेंट बनाने, मछली मारने, पत्थर खोदने तथा लकड़ी काटने का कार्य होता है। रोमा में भेड़ों का सरकारी फार्म है।

मुख्य व्यापारिक एवं प्रशासनिक केंद विस्वी है। वास्तुकला केअवशेषों से पता चलता है। कि यह प्रस्तरयुग से ही आबाद है। प्राचीन वास्तुकला के द्योतक गिरजाघंर एवं किले के अवशेष हैं। रोमा और हैम्से के गिरजाघरों की दीवारों पर उल्लेखनीय चित्रकारी। इस द्वीप में पर्यटक व्यवसाय महत्वपूर्ण है।

(राजेंद्रप्रसाद सिंह.)