जलोढ़क (Alluvium)

Submitted by admin on Mon, 05/31/2010 - 08:15
किसी जलाशय या नदी के जल में मिश्रित अथवा जल के साथ चलने वाले असंगठित पदार्थ जिसका निक्षेप नदी की तली, बाढ़ के मैदान, सागर तटीय भूमि तथा अन्य जलाशयों की तली पर होता है। इसके अंतर्गत गाद (silt), रेत तथा बजरी आदि सम्मिलित होते हैं। इस प्रकार जलोढ़क का जमाव जलोढ़ शंकु, जलोढ़ पंख, बाढ़ के मैदान, डेल्टा आदि विभिन्न रूपों में हो सकता है। महीन कणों वाली मिट्टी, रेत तथा गाद आदि से निर्मित जलोढ़ मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है तथा कृषि के लिए उपयोगी होती है। जलोढ़ निक्षेपों में सोना, प्लैटिनम, हीरा जैसे बहुमूल्य खनिज भी मिलते हैं।