झील एक शब्द

Submitted by Hindi on Wed, 06/29/2011 - 09:10
झील
लहराता हुआ
एक शब्द
कि जिसे देखकर
कविता के मुँह में
पानी आ जाय

लहर ऐसी
कि कविता में
कहानी आ जाय
और कहानी में
कविता छा जाय

झील लहराता हुआ
एक शब्द
सहेजे हुए

कविता में पानी
और पंक्तियों के बीच
सँवारे हुए प्यास
पानी की