खेती तो उनकी

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 16:18
Author
घाघ और भड्डरी

खेती तो उनकी, जे करे अन्हान-अन्हान।
और उनकी क्या खेती, जो देखे साँझ-बिहान।।


शब्दार्थ- अन्हान- दिन।

भावार्थ- सच्चे अर्थों में खेती उस किसान की है जो दिन-दिन भर खेत में रहता है और जो उसकी ठीक से देखभाल करता है। जो साँझ सबेरे ही देखने जाता है उसकी खेती नष्ट हो जाती है।