Lagoon in hindi (लैगून)

Submitted by Hindi on Wed, 04/14/2010 - 10:57
समुद्र तट के निकट लवण या खारी जल की एक झील या जलाशय जो रोधिका पुलिन द्वारा समुद्र से पृथक्कृत-सा रहता है परन्तु समुद्र का पानी उसमें आ-जा सकता है।

- छिछले जल का एक ऐसा विस्तार जो समुद्र से अंशतः अथवा पूर्णतया एक संकीर्ण स्थल-पट्टी द्वारा अलग होता है। एक प्रवाल-भित्ति के संदर्भ में यह मुख्यभूमि तथा भित्ति के मध्य समुद्री जल की एक झील है।