माघ उँजेरी चौथ को

Submitted by Hindi on Thu, 03/25/2010 - 15:57
Author
घाघ और भड्डरी

माघ उँजेरी चौथ को, मेह बादरो जान।
पान और नारेल ये, महँगो अवसि बखान।।


भावार्थ- यदि माघ शुक्ल चौथ को बादल हों और पानी बरसे तो पान और नारियल अवश्य महँगे होंगे।