नीचे ओद ऊपर बदराई

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 15:01
Author
घाघ और भड्डरी

नीचे ओद ऊपर बदराई,
घाघ कहै गेरुई अब धाई।।


भावार्थ- घाघ का कहना है कि जब खेत नीचे से गीला हो और ऊपर बादल कई दिनों तक छाये रहें तो समझो कि अनाज (गेंहूँ) में गेरुई नामक रोग लग जायेगा।