न्यूकैलेडोनिया

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:09
न्यूकैलेडोनिया स्थिति : 21 डिग्री 0फ़ द. अ. तथा 165 डिग्री 0फ़ पू. दे.। फ्रांस के अधीन दक्षिणी प्रशांत महासागर में आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से 700 मील पूर्व में स्थित द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 19,000 व. किमी. तथा जनसंख्या 88,800 (1963) थी। इसमें मलेशियावासी 44,000, यूरोपीय (मुख्यत: फ्रेंच) 33,000 हिंदेशियावासी 4,500 एवं शेष में अन्य देशों के निवासी थे। नूमेआ यहाँ की राजधानी है, इसकी जनसंख्या 35,000 (1963) थी। सन् 1960 के गणनानुसार 3,353 लोग उद्योगों में, 2488 खानों में एवं शेष व्यापार, यातायात, कृषि एवं अन्य कामों में लगे थे। यहाँ कृषि का स्थान प्रमुख है जिसमें मक्का, धान शकरकंद, काफी, गेहूँ सोरघम एक तरह का ज्वार), आलू, कंद आदि पैदा किए जाते हैं। यहाँ नारियल भी खूब उगता है। यहाँ घोड़े, बकरियाँ, भेड़ें और सुअर पाले जाते हैं। यहाँ गिलट (निकल) अधिक मिलता है। यहाँ पर ईंधन, पेट्रोलियम, लोहा तथा इस्पात एवं इस्पात निर्मित वस्तुओं का निर्यात होता है। यहाँ यातायात की पर्याप्त उन्नति हुई है तथा शिक्षा का भी काफी प्रसार है। यहाँ का मुख्य धर्म ईसाई है, 63 प्रतिशत लोग रोमन कैथोलिक धर्म के माननेवाले हैं।