न्यूसाइबियरियन द्वीपसमूह

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:18
न्यूसाइबियरियन द्वीपसमूह स्थिति: 75 डिग्री उ. अ. तथा 140 डिग्री 0फ़ पू. दे.। यह सुदूर उत्तर में साइबियरिया के उत्तरी तट पर स्थित द्वीपों का समूह है। इसके पश्चिम में लैप्टेफ सागर तथा पूर्व में पूर्वी साइबियरियन सागर है। इस द्वीपपुंज के प्रमुख द्वीप अस्ट्रवा कोटेलनि, अस्ट्रवा नोवाया सिविर, अस्ट्रवा फेडीवस्की, अस्ट्रवा व्येल्खोवस्की आदि हैं। इन द्वीपों का वर्णन सर्वप्रथम 1770 ई. में मर्चेंट ल्याखोव ने किया जिसके आधार पर 1812 ई. में मर्चेंट ल्याखोव ने किया जिसके आधार पर 1812 ई. में कोसाक वागिन को इसकी खोज का श्रेय प्राप्त हुआ। जलवायु की दृष्टि से ये द्वीपपुंज मानव आवास के योग्य नहीं हैं। कठोर शीत ऋतु जून से अगस्त तक रहती है। नाना प्रकार के जीव जंतुओं के अवशेष यहाँ मिलते हैं। ये द्वीपसमूह साइबियरिया के यार्कुट्स गणतंत्र द्वारा प्रशासित हैं।

(कैलाशनाथ सिंह)