पाषाण नदी (Stone river)

Submitted by admin on Wed, 04/21/2010 - 09:20

पाषाण नदीः
घाटियों की तली में शैल-खंडों का संचय जिसका अपने ही भार से ढलान की निचली ओर धीर-धीरे संचलन होता रहता है। इसके संचालन में प्रायः तुषार- क्रिया और कभी-कभी अन्तराली बर्फ भी सहायक होती है।

गोलाश्म युक्त सरिता जो छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़ों या गोलश्मों से ढकी हुई पहाड़ी से नीचे की ओर घाटी में प्रवाहित होती है। इस प्रकार की नदियां अधिकांशतः फाकलैंड द्वीप समूह में पायी जाती है।

अन्य स्रोतों से
गोलाश्मों की एक सरिता जो किसी घाटी से नीचे की ओर धीरे-धीरे बढ़ने वाले ढाल अथवा मलवे (स्क्री) से निर्मित होती है। यह एक शैल हिमानी के समान होती है। इस प्रकार की पाषाण नदियां फॉक लैंड द्वीपों में अधिकांशतः देखने को मिलती हैं।