प्राणिजात (Fauna)

Submitted by admin on Fri, 06/04/2010 - 12:48
किसी प्रदेश अथवा भूवैज्ञानिक काल का समस्त प्राणि या पशु जीवन। इसके अंतर्गत वे सभी पशु एवं जीव-जंतु सम्मिलित होते हैं जो विशिष्ट पर्यावरण में पाये जाते हैं। आवास क्षेत्र के अनुसार प्राणी दो प्रकार के होते हैं- जलीय तथा स्थलीय। संरचना के अनुसार कुछ प्राणी रीढ़युक्त तथा कुछ रीढ़रहित होते हैं। इसके अंतर्गत विशालकाय हाथी, ह्वेल आदि से लेकर सूक्ष्म जीव तक सभी समाहित किये जाते हैं।