पुरवा पवन या पुरवाई (Easterlies or eastern winds)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 13:26
पूर्व दिशा से चलने वाली मौसमी हवाएं। उत्तरी भारत में ग्रीष्म ऋतु में पुरवाई के चलने से गर्मी से राहत मिलती है। बंगाल की खाड़ी की ओर से आने के कारण इसमें आर्द्रता अपेक्षाकृत् अधिक होती है। यह सागर समीर का आगे बढ़ा हुआ भाग होता है। ये हवाएं अधिकांशतः रात में आरंभ होती हैं और दिन में दोपहर के पहले रुक जाती हैं किंतु कभी-कभी कई दिनों तक लगातार चलती रहती हैं। वर्ष के अन्य समयों में भी इस प्रकार की पवनें चल सकती हैं किंतु उनकी गति एवं अवधि कम होती है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -