पूर्ववर्ती अपवाह या पूर्ववर्ती नदी (Antecedent drainage or antecedent river)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 13:29
किसी स्थल खंड के उत्थान के पूर्व से प्रवाहित होने वाली नदी जो स्थलखंड के उत्थान होने पर भी अपनी घाटी को गहरा करती जाती है और अपने पूर्व मार्ग से ही बहती रहती है। जब स्थलखंड का उत्थान नदी के अपरदन की दर की तुलना में मंद गति से होता है, नदी अपने पूर्ववर्ती प्रवाह मार्ग को कायम रखने में समर्थ हो जाती है। इसके विपरीत, स्थलखंड का उत्थान अचानक या तीव्रगति से होने पर नदी का प्रवाह मार्ग अवरूद्ध हो जाता है और वह विच्छिन्न हो जाती है तथा उसके प्रवाह मार्ग या दिशा में परिवर्तन हो जाता है। सिंधु, सतलज तथा ब्रह्मपुत्र नदियां पूर्ववर्ती नदियां हैं जो हिमालय के उत्तर से निकलती हैं और अपनी गहरी घाटियों द्वारा हिमालय के आर-पार दक्षिण की ओर प्रवाहित होती हैं।

Antecedent drainage in Hindi (पूर्ववर्ती अपवाह)

एक नदी तंत्र, जिसमें जल प्रवाह की मूल दिशा उत्थित भू-क्षेत्र के बावजूद भी उसी प्रकार बनी रहती है। इस प्रकार के भू-क्षेत्र की नदियां, उत्थान-दर की अपेक्षा अधिक तेजी से काट कर अपना प्रवाह मूल दिशा में ही बनाए रखती हैं।

Antecedent river in Hindi (पूर्ववर्ती नदी)

वह नदी जो उत्थित भू-क्षेत्र को काटकर बहती है तथा अपने मार्ग को यथावत बनाए रखती है। उदाहरणार्थ- हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -