सुदि असाढ़ नौमी दिना

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 14:40
Author
घाघ और भड्डरी

सुदि असाढ़ नौमी दिना, बाहर झीनो चंद।
जानै भड्डरी भूमि पर, मानो होय अनन्द।।


भावार्थ- यदि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी को बादलों के बीच में झीना, धुंधला चन्द्रमा दिखायी दे तो समझ लेना चाहिए कि पृथ्वी पर प्रसन्नता ही प्रसन्नता होगी अर्थात् अच्छी वर्षा होगी और अनाज खूब पैदा होगा।