टेनरिफ द्वीप

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 10:14
टेनरिफ द्वीप स्थिति : 28 डिग्री 20फ़ उ. अ. तथा 16 डिग्री 40फ़ प. दे.। यह कैनरी द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप है। 795 वर्ग मील क्षेत्रफल का बेढेंगे, आकार का यह द्वीप 60 मील लंबा और 30 मील चौड़ा है। यह द्वीप स्पेन के सांताक्रुज प्रांत का मुख्य भाग है। इस द्वीप में एक ज्वालामुखी शिखर है, जिसमें पर्वतप्रक्षेपों सहित इस द्वीप का दो तिहाई स्थान घेर रखा है। इसके दो ज्वालामुख हैं, एक 12,192 फुट और दूसरा लगभग 9,888 फुट ऊँचा जिनसे निरंतर गंधक और धुआँ निकलता रहता है। चोटियों पर साल में चार महीने बर्फ जमी रहती है। पर्वत की निचली भूमि पर चरागाह और वन हैं। यहाँ की हवा को स्थिति उच्छृंखल होती है। पर्वत की चोटी पर प्राय: दक्षिण-पश्चिमी प्रति व्यापारिक हवाएँ चला करती हैं और नीचे उत्तर-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ।

(माधवाचार्य)