Source
इंडिया वाटर पोर्टल (हिन्दी)

पानी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फोर्स संस्था विश्व जल दिवस (22 मार्च 2015) के मौके पर एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है। यह पदयात्रा सुबह 9:30 बजे राजघाट से शुरू होकर इण्डिया गेट पर 11:30 बजे खत्म होगी। इस यात्रा में केन्द्रीय जल संसाधन और गंगा विकास मन्त्री उमा भारती, दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के सही प्रबन्धन के लिए प्रेरित करना और साथ ही पानी के संकट से होने वाली परेशानियों से रूबरू करवाना भी है। इस पदयात्रा में फोर्स के साथ इण्डिया वाटर पोर्टल हिन्दी और अन्य कई संस्थाएँ सहयोगी के रूप में शिरकत करेंगी।
