वृष्टि प्रस्फोट (Cloud brust)

Submitted by Hindi on Tue, 12/29/2009 - 16:33
बहुत थोड़ी समयावधि में होने वाली अत्यंत मूसलाधार वर्षा। ऐसी वर्षा अधिकतर पर्वतीय प्रदेशों में होती है। पर्वतों को पार करते समय बादलों का ताप अकसर गिर जाता है और कोष्ण पवन की पूर्ति रुक जाती है। उस समय ऊपर उने वाली वायु भी एकाएक रुक जाती है तब वर्षा और ओले बहुत तेजी से गिरने लगते हैं। वृष्टि प्रस्फोट आमतौर से कपासी-वर्षा मेंघों द्वारा होती है।