छाड़न झील या गोखुर झील (Cut-off lake or ox-bow/mort lake)

Submitted by Hindi on Wed, 05/04/2011 - 13:54
परिपक्व बाढ़ के मैदान में नदियाँ प्रायः विसर्पी (मोड़दार या घुमावदार) मार्ग से प्रवाहित होती हैं किन्तु जब बाढ़ के समय नदी में जल की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है, वह सीधे मार्ग से बहने लगती है और विसर्प वाले पुराने मार्ग को छोड़ देती है। विसर्प (मोड़) के प्रवेश-स्थल पर मलवे का निक्षेप होते रहने से विसर्प के रूप में स्थित जलीय भाग मुख्य नदी से पृथक् हो जाता है और झील का रूप धारण कर लेता है। इन झीलों को आकृति के अनुसार गोखुर झील (ox-bow lake) कहते हैं। नदी से परित्यक्त जलीय भाग के रूप में निर्मित होने के कारण उसे छाड़न (cut-off lake) कहा जाता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -