गर्त या महासागरीय गर्त (Deeps or ocean deeps)

Submitted by Hindi on Mon, 05/02/2011 - 10:47
महासागरीय तली का अधिकतम गहरा भाग जो सागरीय तली के सीमित क्षेत्र में पाया जाता है और जिसके किनारे (पार्श्व) तीव्र ढाल वाले होते हैं। इसकी गहराई सामान्यतः 3000 फैदम (5500 मीटर) से अधिक होती है। ये गर्त सामान्यतः महासागर के मध्यवर्ती भाग में कम पाये जाते हैं और अधिकांशतः सीमांत भागों की ओर विशेषतः ज्वालामुखी तथा भूकंप वाले क्षेत्रों में मिलते हैं. इनकी स्थिति प्रायः तट के सहारे पायी जाने वाली पर्वत श्रेणियों के सम्मुख पायी जाती है। अपेक्षाकृत् कम क्षेत्रफल वाले गहरे खड्ड को गर्त (deep) और लम्बे खड्ड को खाई (trench) कहते हैं। अधिकांश महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर के तटों के समीप द्रोणी सदृश गर्तों के रूप में मिलते हैं। फिलीपाइन द्वीप के पश्चिम में स्थित मेरियाना ट्रेंच विश्व का सर्वाधिक गहरा (5967 फैदम) गर्त है। चैलेंजर (5269 फैदम), टोंगा (5022 फैदम), स्वायर (4767 फैदम) प्रशांत महासागर के अन्य प्रमुख गर्त हैं जिनकी गहराई अधिक है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -