हिमनद अपक्षेप / हिमानीधौत मैदान (Outwash plain)

Submitted by Hindi on Tue, 05/17/2011 - 12:58
हिमनद या हिमचादर के छोर पर हिमद्रवण से उत्पन्न सरिता के द्वारा प्रवाहित पदार्थों (हिमनद अपक्षेप) के निक्षेप से निर्मित मैदान। किसी हिमनद के अग्रभाग के पिघलने से उत्पन्न सरिता के साथ रेत, बजरी, मिट्टी आदि छोटे शैल पदार्थ भी आगे बढ़ते हैं जो मार्ग में अग्रान्तस्थ हिमोढ़ द्वारा अवरुद्ध होने पर उसके पीछे एकत्रित होने लगते हैं। जल की मात्रा अधिक हो जाने पर वह हिमोढ़ को पार करके दूसरी ओर उतरता है और फैलकर बहता है। जल प्रवाह के साथ हिमोढ़ का कुछ पदार्थ भी जल के साथ बह जाता है और हिमोढ़ के सम्मुख पुनः निक्षेपित होता रहता है जिससे विस्तृत मैदान का निर्माण होता है। हिमनद अपक्षेप के निक्षेप में श्रेणीकरण (gradation) पाया जाता है अर्थात बड़े शैल पदार्थों (बजरी आदि) का निक्षेप पहले और महीन कणों (रेत, मृत्तिका आदि) का जमाव बाद में होता है। इस प्रकार निर्मित मैदानों के विस्तार, आकृति, ढाल आदि में पर्याप्त भिन्नता पायी जाती है। हिमनद अपक्षेप से अपक्षेप पंख (out wash fan) का भी निर्माण होता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -