होने का शब्द

Submitted by admin on Fri, 10/04/2013 - 16:12
Source
काव्य संचय- (कविता नदी)
नदी अगर थी
तो कहाँ थी?
कब थी?
पेड़ों को कैंया लिए भागती नदी
मन ही मन आवाज दी
नदी को
कि होगी तो बोलेगी
हथेली से मूँद दिया
सारे शब्दों को
कि निस्तब्धता में सुनाई दे
नदी के होने का शब्द।