जब बहै हड़हवा कोन

Submitted by Hindi on Thu, 03/18/2010 - 11:12
Author
घाघ और भड्डरी

जब बहै हड़हवा कोन।
तब बनजारा लादै नोन।


शब्दार्थ- हड़हवा-नैऋत्य कोण (पश्चिम दक्षिण कोण)।

भावार्थ- यदि पश्चिम दक्षिण के कोने की हवा बहे तो बनजारों को नमक लादने से नहीं डरना चाहिए क्योंकि पानी बरसने के आसार नहीं है और नमक गलने का भय नहीं रहेगा।