जलवायु प्रदेश (Climatic regions)

Submitted by Hindi on Thu, 05/05/2011 - 12:23
जलवायु की समानता के अनुसार पृथ्वी तल के प्रमुख विभाग। भूतल पर चार वृहत् जलवायु प्रदेश (कटिबंध) पाये जाते हैं- उष्ण कटिबंध, उपोष्ण कटिबंध,समशीतोष्ण कटिबंध तथा ध्रुवीय प्रदेश। उष्ण कटिबंधीय प्रदेश के अंतर्गत भूमध्य रेखीय, मानसूनी, सवाना या सूडान तुल्य, गर्म शुष्क मरुस्थल को सम्मिलित किया जाता है। उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेश के अंतर्गत दो उपविभाग शुष्क उपोष्ण (भूमध्य सागरीय) जलवायु प्रदेश और आर्द्र उपोष्ण (चीन तुल्य) जलवायु प्रदेश सम्मिलित हैं। समशीतोष्ण जलवायु प्रदेश के अंतर्गत सामुद्रिक और महाद्वीपीय जलवायु के विभिन्न उपविभाग आते हैं। उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों के चारों ओर ध्रुवीय शीतल जलवायु प्रदेश स्थित है। इस प्रकार विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश इस प्रकार हैः

1. भूमध्य रेखीय या विषुवतरेखीय प्रदेश, 2. मानसूनी प्रदेश, 3. सवाना या सूडान तुल्य प्रदेश, 4. गर्म मरुस्थलीय प्रदेश 5. ईरान तुल्य (मध्य अक्षांशीय मरुस्थलीय) प्रदेश, 6. स्टेपी जलवायु प्रदेश, 7. भूमध्य सागरीय या रूम सागरीय प्रदेश, 8. चीन तुल्य प्रदेश, 9. पश्चिमी यूरोप तुल्य प्रदेश,10. सेंटलारेंस तुल्य प्रदेश, 11. टैगा प्रदेश और 12. टुंड्रा जलवायु प्रदेश।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -