महासागरीय तापमान (Ocean temperature)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 12:08
महासागरीय जल के तापमान का प्रधान स्रोत सूर्यताप है अतः महासागर के जल का तापमान भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर तथा सागर तल से नीचे की ओर क्रमशः कम होता जाता है। महासागरीय जल में दैनिक तापांतर अत्यल्प (प्रायः 0.50सेल्सियस से भी कम) होता है जबकि औसत वार्षिक तापांतर 50 सेल्सियस तक पाया जाता है। बंद सागरों में वार्षिक तापांतर अधिक मिलता है। उदाहरणार्थ, बाल्टिक सागर में औसत वार्षिक तापांतर 220सेल्सियस और भूमध्य सागर में 110 सेल्सियस पाया जाता है। भूमध्य रेखीय भाग में महासागरीय जल की सतह का तापमान सामान्यतः 270 से 280 सेल्सियस रहता है जबकि आर्कटिक वृत्त तथा अंटार्कटिक वृत्त के पास यह 00 सेल्सियस से भी कम हो जाता है। महासागरीय तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में अक्षांशीय स्थिति, जल एवं स्थल के वितरण में असमानता,महासागरीय धाराएं, प्रचलित पवनें, सागर की स्थिति एवं आकार,जलवायविक दशाएं आदि प्रमुख हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -