पामर

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:26
पामर प्रायद्वीप स्थिति : 63 डिग्री से 73 डिग्री द. अ. तथा 59 डिग्री से 67 डिग्री प. दे.। उत्तर में ब्रांसफील्ड अंतरीप इसे दक्षिणी शेटलैंड द्वीपसमूह से पृथक् करता है। पश्चिम में एलेक्जैंडर एवं चारकाट द्वीप स्थित हैं और पूर्व में वेड्ल सागर है। इसका ग्राऐमलैंड नामकरण इसके अन्वेषक के नाम के आधार पर हुआ। पूर्ण अन्वेषण के पहले इसे उत्तरी एवं दक्षिणी ग्राऐमद्वीप के नाम से जाना जाता था।

(कैलाशनाथ सिंह)