पारिस्थितिक पर्यटन (इकोटूरिज्म)

Submitted by Hindi on Tue, 12/29/2009 - 08:57

पारिस्थितिक पर्यटन पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार एक ऐसी यात्रा है जो प्रकृति और सांस्कृतिक अनुभवों का आनंद उठाने और उसकी सराहना करने के लिए की जाती है। पारिस्थितिक पर्यटन का पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ना चाहिए, और इसे स्थानीय लोगों की भलाई में योगदान देना चाहिए।