लोगों को ऐसे तरीके से रहने के लिए प्रोत्साहित करना जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे

Submitted by Hindi on Tue, 12/29/2009 - 08:40

वर्षावन और पर्यावरण को बचाने का एक मुख्य तरीका है कि सभी लोगों को ऐसे तरीके से रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाये जिससे उनके आस पास की दुनिया को कम से कम नुकसान पहुंचे। ड्राइविंग ईंधन, कुशल कारें, पानी का संरक्षण, बिजली को बंद कर देना जब आपको उसकी जरुरत न हो, और पुनः चक्रीकरण (Recycling), ये सब ऐसे तरीके हैं जिससे आप और आप का परिवार पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं।

 

पर्यावरण की मदद करने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?

वर्षावन देशों में कई वैज्ञानिक और संगठन स्थानीय लोगों की मदद करने के लिए कार्य कर रहें हैं, ताकि उन्हें ऐसे तरीके से रहने के लिए प्रेरित किया जा सके जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। कुछ लोग इस विचार को 'सतत विकास' कहते हैं। सतत विकास या सस्टेनेबल डवलपमेंट का उद्देश्य है लोगों के जीवन में सुधार लाना और साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा करना। वर्षावन में और इसके आस पास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाये बिना पार्कों और वन्य जीवन की रक्षा करना बहुत मुश्किल है। ये पार्क ठीक प्रकार से कार्य कर सकें इसके लिए यह जरुरी है कि संरक्षण स्थानीय लोगों के हित में हो।