वर्षावन के लोग

Submitted by Hindi on Sat, 12/26/2009 - 17:32

उष्णकटिबंधिय वर्षावन में आदिवासी लोग रहते हैं जो भोजन, आश्रय, और दवाओं के लिये अपने आस पास के वातावरण पर निर्भर करते हैं। वर्तमान में बहुत कम जंगली लोग पारम्परिक तरीकों से रहते हैं; इनमें से अधिकांश लोगों को हटाकर बाहर से आये हुए लोग स्थायी रूप से बस गये हैं अथवा उन पर सरकार के द्वारा अपनी जीवन शैली बदलने के लिए दबाव डाला गया है।

शेष जंगली लोगों में, अधिकतम आबादी अमेज़न (Amazon) के किनारे पर बसी है, यद्यपि ये लोग भी आधुनिक दुनिया से प्रभावित हुए हैं। हालांकि ये लोग पारम्परिक शिकार और बैठकों के लिए वन का ही प्रयोग करते हैं। अधिकांश अमेरिंडियन (Amerindian) (इन लोगों को यह नाम दिया गया है) फसलें उगाते हैं (जैसे केला, मेनिआक (Manioc), और चावल), पश्चिमी सामान का प्रयोग करते हैं (जैसे धातु के बर्तन, कढ़ाईयां और पात्र), और नियमित रूप से शहरों और कस्बों में जाकर बाजार से भोजन और अन्य सामान लाते हैं। फिर भी ये लोग हमें वर्षावन के बारे में बहुत कुछ सिखा सकते हैं। रोग के इलाज के लिये औषधि गुणों के पौधों के बारे में उनका ज्ञान अतुलनीय है और अमेज़न (Amazon) वर्षावन की पारिस्थिति (Ecology) के बारे में वे बहुत अधिक जानते हैं।

अफ्रीका (Africa) में मूल वनवासी लोग हैं जिन्हें पिग्मी (Pygmy) के नाम से जाना जाता है। इनमें सबसे उँचे कद के लोग म्बूटी (Mbuti) कहलाते हैं, जो कभी कभी ही 5 फीट से अधिक उँचाई के होते हैं। उनके छोटे कद के कारण, उनकी वन में घूमने की क्षमता लम्बे लोगों की तुलना में अधिक होती है।