वर्षावन की महान सभ्यताएं

Submitted by Hindi on Sat, 12/26/2009 - 17:37

वर्तमान में अधिकंश वनवासी छोटी छोटी बस्तियों में रहते हैं, या एक साथ मिल जुल कर रहते हैं और समूह में शिकार करते हैं। प्राचीन काल में उष्ण कटिबंधीय वनों और आस पास के क्षेत्रों में कई महान सभ्यताएं पनपीं, जैसे माया (Mayas), इन्का (Incas), और एजटेक (Aztecs)। इन सभ्यताओं ने जटिल समाज विकसित किये और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत अधिक योगदान दिया।

इन महान सभ्यताओं ने कुछ ऐसी ही पर्यावरणी समस्याओं (वनों की बहुत अधिक क्षति, मृदा अपरदन, बहुत अधिक जनसंख्या, जल की आपूर्ति की कमी) का सामना किया जिनका सामना हम वर्तमान में करते हैं। माया के लिए, संभवतया वातावरण की क्षति इतनी ज्यादा हुई कि इस कारण से इसका विनाश हो गया।