पारिस्थितिकी या परिस्थिति विज्ञान (Ecology)

Submitted by Hindi on Wed, 09/08/2010 - 08:26
पारिस्थितिकी, परिस्थिति विज्ञान
जीव-विज्ञान की वह शाखा, जिससे जीव पर वातावरण के प्रभाव तथा जीवों के पारस्परिक संबंध का अध्ययन किया जाता है।

वह विज्ञान जो प्राकृतिक पर्यावरण के संबंध में जीवों का अध्ययन करता है जिसमें प्राकृतिक पर्यावरण से जीव की प्रतिक्रियाओं तथा अन्य जीवों के साथ उसकी अंतर्क्रियाओं का अध्ययन सम्मिलित होता है। जीवों के प्रकार के अनुसार इसकी कई उपशाखाएं हैं जैसे मानव पारिस्थितिकी (human ecology), पादप पारिस्थितिकी (plant ecology), प्राणि पारिस्थितिकी (animal ecology), जैव पारिस्थितिकी (bioecology) । अब पारिस्थितिकी का विषय-क्षेत्र अधिक विस्तृत होता जा रहा है और अनेक अन्य विषयों के साथ ही भूगोल की विभिन्न शाखाओं एवं उपशाखाओं के अध्ययन एवं विश्लेषण में इसकी दृष्टि एवं उपागम को समाहित किया जाने लगता है। पहले से ही कुछ भूगोलवेत्ता मानव भूगोल को मानव पारिस्थितिकी का अध्ययन मानते हैं।