पृथ्वी (Earth System meaning in Hindi)

Submitted by admin on Sat, 07/10/2010 - 10:17

सौरमंडल का एक विशिष्ट ग्रह जिस पर जीवन पाया जाता है। ग्रहों में सूर्य से दूरी के अनुसार यह तीसरे स्थान पर और आकार के अनुसार पाँचवें स्थान पर है। यह संतरे की भाँति गोल (oblate spheroid) है जिसके उत्तर और दक्षिण ध्रुव कुछ चपटे हैं। इसका भूमध्यरेखीय व्यास 12,756 किमी. तथा ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी. है। पृथ्वी का अक्ष (भूअक्ष) 23030` झुका हुआ है। यह अपने अक्ष पर 23 घंटा 56 मिनट 4 सेकंड (लगभग 24) घंटे में एक चक्कर लगा लेती है। पृथ्वी अपने अंडाकार पथ (orbit) से सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन, 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड में कर लेती है जिसे एक सौर वर्ष कहते हैं। पृथ्वी की उत्पत्ति आज से 4.6 अरब वर्ष पहले हुई मानी जाती है। इसकी उत्पत्ति के विषय में अनेक संकल्पनाएं एवं परिकल्पनाएं प्रचलित हैं किंतु यह लगभग सर्वमान्य है कि इसकी उत्पत्ति वर्तमान सूर्य से हुई है। चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है जो पृथ्वी की एक परिक्रमा लगभग 27 दिन 12 घंटे में करता है। पृथ्वी का ऊपरी भाग (भूपृष्ठ) ठोस और शीतल है जिसे स्थलमंडल कहते हैं। भूपृष्ठ का वह भाग जो महासागरों से जलाच्छादित है, जलमंडल कहलाता है। पृथ्वी को घेरे हुए वायुयुक्त एक खोल (gaseous envelope) है,जिसे वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी की रचना अनेक पदार्थों से हुई है।

The Earth system can be divided in five spheres: the atmosphere (gaseous envelope), the hydrosphere (liquid water), the cryosphere (solid water, i.e. ice), the lithosphere (solid Earth) and the biosphere (life). The Earth system is generally considered as broader than the climate system as it explicitly includes some processes (such as some geological processes) that do not influence climate. The description of the Earth system also generally takes human activities into account.