फॉकलैंड

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 13:50
फॉकलैंड स्थिति : 52 डिग्री 0फ़ द. अ. तथा 60 डिग्री 0फ़ प. दे.। यह दक्षिणी ऐटलैंटिक महासागर में केप हॉर्न से 400 मील उत्तर-पूर्व स्थित द्वीपों का समूह है। पूर्वी फॉकलैंड तथा पश्चिमी फॉकलैंड दो प्रमुख द्वीपों के अतिरिक्त 200 अन्य द्वीप शामिल हैं, जिनका क्षेत्रफल 4,700 वर्ग मील तथा जनसंख्या 2,132 (1963) है। स्टैनली (1,074) यहाँ की राजधानी है। भेड़ें पालना तथा ह्वेल का शिकार करना प्रमुख उद्योग हैं। गैलेना तथा चाँदी धातु मिलती है।