प्यासा महाराष्ट्र

Submitted by Hindi on Thu, 01/17/2013 - 14:57
Source
आईबीएन-7, 11 जनवरी 2013



देश के सबसे धनी राज्यों में गिना जाने वाला महाराष्ट्र में लोगों को विकराल सूखे का संकट झेलना पड़ रहा है। जहां दिन-रात जगमगाने वाली मायानगरी मुंबई है, जो अपनी चकाचौंध से लोगों को अपनी ओर खिंचती है लेकिन इसकी एक तस्वीर डराने वाली है। 1972 के बाद पहली बार महाराष्ट्र सूखे का सामना कर रहा है। करीब आधा महाराष्ट्र बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। केंद्र सरकार ने नेशनल डिजास्टर फंड से महाराष्ट्र को 778 करोड़ की सहायता राशि मंजूर की है लेकिन क्या ये राशि लोगों की प्यास बुझा रही है यह कहना बहुत मुश्किल है। इन इलाकों में लगातार बढ़ रही पानी की किल्लत ने अब सूखे का भयानक रूप अख्तियार कर लिया है और यहां कि फसलें बर्बाद हो रही हैं। तालाब, नदियां, नाले, कुएं आदि सभी से पानी खत्म हो गया है, पानी दिखा तो केवल लोगों के आंखों में। महाराष्ट्र में किसानों का पानी कंपनियों को दिया जा रहा है। महाराष्ट्र के सूखे के बारे में जानकारी देता यह वीडियो।